संसद मार्ग|2010/08/22 8:23 am

मुख्यमंत्री जी, आप ही बताएं आपको वोट क्यों दें ?

जनाब मुख्यमंत्री महोदय,

आप के वादों पर पिछले चुनाव में मेरे परिवार से आप को 9 वोट दिए गये,इस उम्मीद पर कि मेरा नहीं तो मेरे गाँव का विकास होगा | मगर आप का विकास वादा आम आदमी से बहुत दूर है | चीनी मिलें,चर्म उधोग,खपड़ा कारखाना सभी अब तक बंद पड़ा है | 15 लाख से एक करोड़ में चर्म उधोग,खपड़ा कारखाना को पुन: शुरू किया जा सकता था,मगर आप ने विकास और विश्वास यात्रा आदि के नाम पर लाखो खर्च कर दिया है क्यों ?

  • ध्यान दीजिये जरा : -
  1. पाँच वर्ष पूर्व भी हमारा गाँव कीचड़ में रेंगता था आज भी रेंग रहा है क्यों ?
  2. पाँच वर्ष पूर्व भी हमारा गाँव बिजली के लिए परेशान था आज भी है क्यों ?
  3. पाँच वर्ष पूर्व भी हमारा गाँव बिजली को लेकर पक्षपात का शिकार था आज भी है क्यों ?
  4. पाँच वर्ष पूर्व भी हमारे गांवो के उर्दू मकतब में पाँच रूम में सात वर्ग चलता था आज भी चलता है क्यों ?
  5. पाँच वर्ष पूर्व भी बिना चारदिवारी के था,जमीन में बैठते थे आज भी बैठते है क्यों ?
  6. पाँच वर्ष पूर्व पासपोर्ट जाँच में 1000 लिया जाता था आज 2000 लिया जाता है क्यों ?
  7. पुलिस के पास जाने से जनता डर लगता था आज भी जाने से डर लगता है क्यों ?
  8. सरकारी कार्यालयों में बिना चढावा के काम नहीं होता था आज भी नहीं होता क्यों ?
  • आप के विकास योजना का फायदा हुआ किसको को :-
  1. सड़क योजना में डी.एम,अभियंता,एवं क्षेत्रीय विधायक जी को
  2. राशन योजना में डीलर,मुखिया,सचिव को
  3. शिक्षा योजना में शिक्षक,बीइओ साहब,एवं साईकिल दुकानदारो को
  4. इंदिरा आवास में मुखिया, बिचौलियों ,एवं बीडियो साहब को

आम आदमी आज भी उसी हालत में है ,योजनाओ के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे है,पुलिस-प्रशासन जनता से बगैर पैसे लिए कोई काम करना नहीं चाहती है|अब आप ही बताएं हमारा परिवार आप को वोट क्यों दें ?

आपका मतदाता

अयाज़ महमूद रूमी

सकरी दरबार टोला

थाना सकरी,प्रखंड पंडौल

जिला मधुबनी(बिहार)

मो.9708137399 /9835401201

बिहार आज भी बीमारु राज्य है क्यों ?

1 Comment

  • तो अगले चुनाव में लालू कांग्रेस के गठबंधन को वोट दें.

Leave a Reply