संसद मार्ग|Shortlink: 2010/07/26 2:25 pm

महंगाई जैसे कई मुद्दों पर गरजेगा मानसून सत्र

संसद के आज से शुरू हो रहे मानसून सत्र में आतंकवाद, माओवादी हिंसा, गुजरात से जुड़े घटनाक्रम जैसे विषयों से ऊपर ‘महंगाई’ मुख्य मुद्दा रहेगा। महंगाई पर विपक्ष ने कार्यस्थगन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी सीबीआई के दुरूपयोग का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाएगी। इसके साथ ही यूनियन कार्बाइड के पूर्व प्रमुख एंडरसन को देश से निकल भागने का मौका देने तथा पीड़ितों को उचित मुआवजा दिए जाने समेत कई अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर चुका है। किन्तु भाकपा के वरिष्ठ नेता गुरदास दासगुप्ता ने कहा, ‘‘असली मुद्दा महंगाई है।

संसद के मानसून सत्र की पूर्वसंध्या पर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद यह बात साफ है कि संसद के सत्र में महंगाई के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने पर सभी विपक्षी दलों में एकराय हैं। यही नहीं इसमें सत्तापक्ष के कुछ दल भी शामिल हैं। बैठक के बाद सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने कहा कि महंगाई का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा है और इसे सदन में उठाया जाएगा। महंगाई के मुद्दे पर कार्य स्थगन प्रस्ताव के जरिए संसद में चर्चा कराने की रविवार को विपक्ष द्वारा पूरी एकजुटता दर्शाते हुए की गई घोषणा के मद्देनजर संसद के शुरू हो रहे मॉनसून सत्र के काफी हंगामेदार रहने की आशंका है।

भाजपा ने सरकार से टकराव होने के सभी संकेत दिए हैं और आशंका है कि मुख्य विपक्षी दल सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में गुजरात के एक मंत्री के खिलाफ सीबीआई के आरोपपत्र के मुद्दे पर दोनों सदनों को नहीं चलने देगा।

महंगाई, पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि, एक के बाद एक होती रेल दुर्घटनाएं और माओवादी विरोधी रणनीति जैसे मुद्दों ने भी विपक्ष को सरकार को घेरने के लिए पर्याप्त हथियार दे दिए हैं। मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद तथा शरद यादव की यादव तिकड़ी विधेयक का मौजूदा स्वरूप में कड़ा विरोध कर रही है तथा अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के लिए आरक्षण के भीतर आरक्षण का प्रावधान किए जाने की मांग पर अड़ी है। संसद का यह सत्र 26 जुलाई से 27 अगस्त तक चलेगा।

Tags:
  • Share this post:
  • Facebook
  • Twitter
  • Delicious
  • Digg

4 Comments

  • आपकी यह प्रस्तुति कल २८-७-२०१० बुधवार को चर्चा मंच पर है….आपके सुझावों का इंतज़ार रहेगा ..

    http://charchamanch.blogspot.com/

  • जयराम "विप्लव"

    अमित शाह का मामला जिस तरह से इस सत्र के ठीक पहले उभरा है उससे तो यही लगता है की महंगाई , रेल दुर्घटनाएं , नक्सलवाद, महिला आरक्षण और भोपाल गैस कांड में राजीव गाँधी और अर्जुनसिंह की भूमिका जैसे प्रमुख मुद्दे ढीले पड़ जायेंगे ! पिछले सत्र में भी सरकार द्वारा महंगाई के मुद्दे को दबाने के लिए महिला आरक्षण का जिन्न राज्यसभा में निकला गया जबकि अब तक इसे लोकसभा में पेश करने की कोई मंशा नज़र नहीं आती ! सी बी आई की निष्पक्षता पिछले पांच सालों में सवालों के घेरे में आ गयी है खास कर मायावती और मुलायम के मामले में सीबी आई का दुरूपयोग तो जगजाहिर हो चूका है ! देखिये आगे क्या होता है ? वैसे सभी विपक्षी दलों को इन प्रमुख मुद्दों पर मनमोहन सरकार को जरुर घेरना चाहिए !

  • सखी सैंयाँ तो बहुत ही कमात है , महंगाई डायन खाए जात है !

  • जयराम "विप्लव"

    संगीता जी , इस पोस्ट को चर्चा मंच पर लाने के लिए आपका शुक्रिया !

Leave a Reply