संसद मार्ग|Shortlink: 2010/08/31 10:26 pm

डूसू : राजनीति का प्रवेश द्वार

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव को लेकर देश भर की निगाहें लगी रहती हैं क्योंकि आज भी दिल्ली-एनसीआर की राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में यहाँ के छात्र संघ विजेता देश की दो बड़ी पार्टियों में अपनी जगह बना ही लेते हैं | यूँ तो डूसू को राजनीति में चप्पल घिसे बिना प्रवेश पाने का द्वार समझा जाता रहा है और धन -बल के आधार पर बड़े बाप के बेटे आते रहे हैं लेकिन उनमें से कर्मठ और होशियार छात्र नेताओं ने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अच्छी पहचान बनाई है | डूसू के विभिन्न पदों पर जीते छात्र नेताओं के लिए भाजपा और कोंग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के अलावा विधान सभा ,लोकसभा और नगर निगम के रास्ते भी खोले गये हैं | इनमें से कुछ जनता के मत से चुनकर यहाँ पहुंचे हैं तो कुछ अपनी विशेष योग्यता के दम पर | डूसू के अनेकों पदाधिकारी केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके हैं | अरुण जेटली , अजय मकान ,विजय गोयल , शुभाष चोपड़ा जैसी राजनीतिक हस्तियाँ डूसू के गलियारे से निकल कर हीं राष्ट्रीय फलक पर छाये हैं | इन पुराने लोगों की लीक पर हाल के भी छात्र नेताओं और नेत्रियों ने चल कर राजनीति की राह आसान की है | हालिया जीते अध्यक्षों में से रागिनी नायक और अमृता धवन जहाँ कांग्रेस में अपनी अच्छी धमक रखते हैं तो वहीँ नकुल भारद्वाज भाजपा के टिकट से विधायक चुनाव लड़ चुके हैं और नुपुर शर्मा अभी-अभी भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहुंची हैं | डूसू के इतिहास पर नजर डाले तो इसकी सही शुरुआत 1956 में हुई थी और गजराज बहादुर नागर पहले अध्यक्ष के रूप में चुने गये थे | गजराज का चुनाव वोटिंग से नहीं हुआ था बल्कि उन्हें कॉलेजों के छात्र प्रतिनिधियों ने चुना था। इस तरह अप्रत्यक्ष चुनाव के माध्यम से डूसू पदाधिकारियों के चयन का सिलसिला 1973 तक चला | बाद में प्रत्यक्ष रूप से मतदान और छात्र नेताओं का चुनाव शुरू हुआ और पहले अध्यक्ष के रूप में आलोक कुमार चुने गए।

वर्ष                अध्यक्ष

1973 – आलोक कुमार

1974 -अरुण जेटली

1977 -विजय गोयल

1980 -विजय जौली

1981 -सुधांशु मित्तल

1982 -योगेश शर्मा

1984 -बलराम यादव

1985-अजय मकान

1986 -मदन सिंह बिष्ट

1987 -नरेन्द्र टंडन

1988 अवधेश शर्मा

1989 – संजू सचदेवा

1990 -आशीष सूद

1993 -मोनिका कक्कड़

1994 -शालू मालिक

1995 -अलका लम्बा

1997 – अनिल झा

1998 -जयवीर राणा

1999 -रीतू वर्मा

2000 -अमित मलिक

2001 -नीतू वर्मा

2002 – नकुल भारद्वाज

2003 -रोहित चौधरी

2004 -नरेन्द्र टोकस

2005 -रागिनी नायक

2006 -अमृता धवन

२००७- अमृता बाहरी

2008 -नुपुर शर्मा

2009 -मनोज चौधरी

Leave a Reply