चुनाव नजदीक तो नेता नजदीक

चुनाव नजदीक तो  नेता नजदीक। जी हां हम बात कर रहे हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जारी रिपोर्ट कार्ड की। उन्होंने अपने कार्यकाल में किये कामों की रिपोर्ट कार्ड जारी की है। बिहार में चुनाव अक्टूबर,नवंबर में होना तय है। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने तरीके से जनता को लुभाने का प्रयास करना शुरू कर दिये हैं। ये बात अलग है कि चुनाव के समय में उनका रिपोर्ट कार्ड जारी करना कहीं-न-कहीं चुनावी स्टंट को ही दर्शाता है। उन्होंने अपने रिपोर्ट कार्ड में कौन-कौन सी घोषणाएं किए हैं आईये एक नजर डालते हैं-,

1: किसानों को डीजल पर 20 रू0 की सब्सिडी मिलेगी।,

2: 27000 शिक्षकों की होगी बहाली,

3ः राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों की नियमावली में संशोधन ,मदद राशि बढ़ाई जाएगी,

4ः बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प 2015 तक,

5: प्रत्येक स्कूल में उर्दू शिक्षक होंगे,

6: संस्कृत शिक्षक की भी बहाली होगी,

7: 1617 पुल बने, कुछ और पुलों पर भी काम जारी,

8: किरोसिन तेल पर 96 पैसे की छूट,

9: हर मुहल्ले की गलियों का पक्कीकरण,

ये तो थी इनके रिपोर्ट कार्ड में जारी घोषणाओं की बात। लेकिन इतना तो तय है कि अगर नीतीश के घोषणाओं में दम होगा तो जनता के लिए बल्ले-बल्ले है। लेकिन बात तो वहीं आकर रूक जाती है ,क्योंकि घोषणा करनेवाले नेता हैं, और नेताओं के घोषणाओं में कितना फर्क रहता है ये आप सभी जानते हैं। ये तो बिहार विधान सभा में होनेवाले चुनाव को लेकर वायदों की शुरुआत है । आगे-आगे देखिये और कितनी कसमें खाई जाती हैं।

Leave a Reply