जीवन|2009/07/04 12:58 pm

सपनों का भरपूर लुत्फ़ उठाइए

काली स्याह अंधेरे में रात को मन के चित्रपटल पर चलने वाली विडियो यूँ हीं अनायास नहीं चलती । उसके गहरे अर्थ होते हैं । हर सपना अपने भीतर कुछ न कुछ छुपाये रहता है । बहुत कम लोग अपने सपनो में छुपे संकेतों और रहस्यों को समझ पाते हैं । स्वप्न महज दिमाग की रील पर छपा दिन भर का अवशेष नही होता । सपने में मृत्यु के संकेत मिलते हैं । सपने में आने वाली मुसीबतों का पता भी चलता है । सपने में जीवन साथी के संकेत भी मिलते हैं। जवां दिलों को तो आंखों में ख्वाब पलना बड़ा अच्छा लगता है । कुछ लोग जागते हुए भी सपना देखते हैं । रात हो या दिन बिस्तर पर तकिये को पकड़े अपने प्रियतम से मिलने के सपने देखना कितना प्यारा होता है ! जीवन की जटिल से जटिल समस्या का समाधान भी कभी -कभी सपने में मिल जाता है । सपने में कई चौकाने वाली खोजें और आविष्कार हुए हैं । यहाँ तक कि लोगों के भाग्य बदल गए हैं । हमें भी कई बार सपने में कोई संकेत मिलता है पर अक्सर हम समझ नही पाते हैं । तो आज से हीं अपने सपनो पर ध्यान रखिये , उनका भरपूर मज़ा लीजिये और अगर कुछ खास संकेत मिले तो अपना दिमाग खर्च कीजिये ।

Tags:
  • Share this post:
  • Facebook
  • Twitter
  • Delicious
  • Digg

1 Comment

  • सपनो का बहुत ही बढिया विश्लेषण किया है…बिलकुल अलग andaaj ..

Leave a Reply