संगीत-संसार|Shortlink: 2010/02/14 12:53 pm

ब्रायन का २७ वां एलबम ‘तुमसा नहीं देखा’

पियानो वादक ब्रायन सीलास के लिए उनका जन्मदिन विशेष रूप से यादगार रहा क्योंकि इस दिन उनका २७ वां एलबम “तुमसा नहीं देखा” संगीत कंपनी सारेगामा ने पिछले दिनों नई दिल्ली में रिलीज़ किया. प्रसिद्ध पियानो किंग ब्रायन सीलास को १० साल हो गये पियानो से जुड़े हुए, इसके जरिये ही वो भारत और पूरी दुनिया में लोकप्रिय हुए हैं.
ब्रायन सीलास ने इस यादगार शाम की शुरुआत की पियानो पर अपने एलबम के कुछ गीतों को बजाकर. ब्रायन के संगीत का ऐसा जादू श्रोताओ पर छाया कि वो उनके बजाये गीतों को सांस रोक कर सुनते रहें. ब्रायन ने अपने पियानो पर स्व किशोर कुमार व मोहम्मद रफ़ी के मधुर गीतों को बजाकर उपस्थित मेहमानों व मीडिया को मुग्ध कर दिया. ब्रायन सीलास का इस नये एलबम “तुमसा नहीं देखा” में १५ दिल को छू लेने वाले वाद्य गीत हैं, जिन्हें हर श्रोता सुनना पसंद करेगा क्योंकि सभी गीत बहुत ही मधुर हैं.
ब्रायन के इस यादगार पियानो प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी माँ और पत्नी रवींद्र कौर के साथ अपने नए एलबम को लांच किया. इसके बाद एक विशेष समारोह में केक काटा गया और दोपहर के भोजन का आयोजन भी हुआ ब्रायन की पत्नी व माँ की ओर से, इस अवसर पर उनकी माँ ने उन्हें अनेको आशीर्वाद भी दिये.
पियानो के साथ ब्रायन का रोमांस बहुत ही कम उम्र में शुरू हो गया था, ब्रायन की इच्छा थी कि वह पियानो को दिल की गहराई के साथ सीखे और उसमें योग्यता हासिल करें और वह ऐसा करने में सफल भी रहें. ब्रायन ने अपने जीवन के प्रारंभिक वर्ष कानपुर में अपने परिवार में बिताये जो कि पूरी तरह से पारंपरिक संगीत में डूबा परिवार था. अपने माता पिता के आग्रह के बावजूद उन्होंने संगीत में कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया और वह खय्याम, सलिल चौधरी, ओ.पी. नैयर, एस डी बर्मन, लक्ष्मी कांत प्यारे लाल, रवि और मदन मोहन जैसे महान जैसे महान संगीत निर्देशकों से प्रेरणा लेते रहें. आज भी ब्रायन उनके संगीत से अपने श्रोताओ पर जादू कर रहें हैं.

Tags: ,
  • Share this post:
  • Facebook
  • Twitter
  • Delicious
  • Digg

Leave a Reply