पटना से संचालित हो रहे मीडिया के सरोकार पर आधारित ई-पत्रिका मीडियामोरचा अब अपने नए कलेवर के साथ पाठकों और प्रशंषकों के बीच वेब पर अवतरित हो गया है। सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता में उभरते हुए पत्रकार लीना द्वारा संचालित और संपादित इस साइट पर मीडिया से जुड़े आलेख, सूचनाएं और विचार मौजूद हैं। पंचलाइन पत्रकारिता के जनसरोकार के संकल्प से साथ वेब की दुनिया में उपलब्ध मीडियामोरचा की सबसे खास बात है कि लोकतंत्र के वाचडाग यानी मीडिया की खबर लेने वाली इस वेबसाइट से की सभी सहयोगी महिलाएं हैं।
संपादक लीना कहती हैं कि मीडिया की दुनिया में तेजी से बदलाव आ रहा है। पत्रकार से लेकर मीडिया के बाजार तक सब बदले हैं, वैसी स्थिति में मीडिया के सरोकार भी बदल रहे हैं। हमारी कोशिश है कि मीडिया के सरोकार जनता से जुड़ रहे और मीडिया जनता की आवाज बनी रहे।
मीडियामोरचा के नए रूप की विशेषता है कि अब जब चाहे सामग्री को अपडेट कर सकते हैं। इसमें नए लेखकों और विचार को अधिकाधिक जगह देने की कोशिश की जा रही है। संपादक लीना मीडिया से जुड़े लोग और मीडिया कोर्स में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से अपील करती हैं कि वे अपने आलेख भेजें, जिसे यथाषीघ्र पब्लिष किया जाएगा। सामग्री को निम्न आईडी पर भेजी जा सकती है।
mediamorcha@gmail.com , http://mediamorcha.co.in/


मीडिया मोर्चा के वेब संसकरण की शुरुआत हेतु लीना जी को ढेरों बधाई ! मीडिया पर इमानदारी से निगाह बनाये रखें !
हमारी ओर से भी बधाई हो ……………. मीडिया मोर्चा के लिए !
वैसे तो आजकल मीडिया से जुडी वेब पत्रिकायों की बाढ़ सी आ गयी है ……… लेकिन आपका प्रयास काबिले तारीफ है ………………….. एक सुझाव दूंगा कुछ एक्सक्लूसिव चीजें डालिए ……. जैसे साक्षात्कार वगैरह ………
अमरेश गुप्ता
आप का सुझाव अच्हा है कृपया कुछ हमें भेजिएगा
फिलहाल सेकुलरवाद के नाम पर मीडिया का रुख एकतरफा और पक्षपाती हो गया है. अधिकाँश मीडिया कर्मी और घराने वाम या वंश के गुणगान में लगे रहते हैं. ऐसे में मीडिया मोर्चा से आग्रह है की निष्पक्षता के साथ मीडिया में एक नई मिसाल कायम करे.