वेब की दुनिया में हिंदी के उपयोगकर्ताओं के लिए एक और शानदार उपहार सामने आया है | भारतीय सोफ्टवेयर कंपनी ” हिडेन रिफ्लेक्स “(Hidden Reflex) ने इसी सप्ताह ” एपिक ” (EPIC) नाम का एक अनोखा और दुनिया का पहला एंटी -वायरस सुरक्षा (Anti-virus protected )युक्त इंटरनेट ब्राउजर ( web browser) सार्वजनिक किया है | ” एपिक ” (EPIC) फायरफोक्स (Firefox) पर आधारित ऐसा ब्राउजर है जिसमें सभी भारतीय भाषाओँ के उपयोगकर्ताओं का खास तौर पर ध्यान रखा गया है | ब्राउजर के साइडबार में दर्जन भर ऐसे टूल्स हैं जिसे देखकर कोई भी भारतीय प्रयोक्ता का दिल खुश हो जायेगा ! एक साथ कई टैब्स के अलावा आप साइडबार का भी उपयोग कर सकते हैं | मसलन , इंडिक टाइपिंग टूल, वर्ड प्रोसेसर में जाकर टाइप कर सकते हैं | जीमेल , ऑरकुट, फेसबुक ,ट्विट्टर जैसी सोशल नेटवर्किंग से सीधे साइडबार में ही कनेक्ट कर एक साथ एक ही टैब में दो काम कर सकते हैं | किसी भी समाचारपत्र या चैनल का लिंक एक क्लिक पर उपलब्ध है | वेब पर हिंदी सहित दर्जनों भारतीय भाषाओँ के चाहने वालों को और हिंदी जैसी अंतर्राष्ट्रीय भाषा को संसार भर में पठनीय बनाने के लिए ऐसे अभिनव प्रयासों की आवश्यकता है | वैश्वीकरण के इस दौर में जब दुनिया वेब पर ही सिमटने जा रही है तब ऐसे समय में हिंदी के बढ़ते क़दमों को सहारा मिलता है ऐसे ही व्यावसायिक अथवा गैर-व्यावसायिक किन्तु व्यक्तिगत प्रयासों से ! ऐसी कोशिशों को सराहा जाना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहिए | आज भले ही भारतवर्ष में सबसे अधिक और प्रतिभवान सोफ्टवेयर इंजिनियर हैं लेकिन फ़िर भी वेब और कंप्यूटर की दुनिया में विदेशी कंपनियों का ही बोल-बाला है और ये सभी उन्हीं के लिए काम करते हैं | हमारी सरकार का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं कि किसी सरकारी उपक्रम के जरिये ही सही भारतीय प्रतिभाओं का सही उपयोग कर भारत का पैसा ना केवल भारत के विकास में लगाया जाए बल्कि अन्य देशों को भी अपनी सेवाएँ बेच कर मुनाफा कमाया जा सकता है | हम जैसे भारतीयों का यह कर्तव्य है कि यदि कोई भी भारतीय उत्पाद या सेवा किसी विदेशी कंपनी की तुलना में उत्तम या टक्कर की है तो उसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए | खैर , वेब पर उपलब्ध सभी हिंदी भाषियों को ” एपिक” ब्राउजर के शुभकामनायें और ये रहा डाउनलोड लिंक ! EPIC BROWSER DOWNLOAD


शानदार पोस्ट
एपिक ब्राउजर के लिए धन्यवाद | डाऊनलोड भी कर लिया पर अभी उसके सारे फीचरस का लाभ लेना नहीं आया, सीखना पड़ेगा | जैसे मुझसे हिंदी में टाईपिंग नहीं हो पाई बाकि तो सब सामान्य ही लगा | इसके फीचर्स के उपयोग को सिखाने के लिए भी छोटी-छोटी पोस्टें लिखने की कृपा करना | बहुत काम की पोस्ट है | इसके लिए एक बार फिर धन्यवाद |