मटके से पानी पीने पर दलित युवक का हाथ काटा
आज भी देश में कुछ ज़ाहिल लोग मानसिक रूप से कितने पिछड़े और विकृत हैं यह देखने को मिला है हरियाणा के हिसार जिले के दौलतपुर गाँव में जब एक युवक ने दूसरे युवक जो कि दलित वर्ग का है, की हाथ इसलिए काट दी की उसने खेत में रखे उसके मटके से पानी पी लिया.
इस तरह की सोच को समाप्त करने के लिए कानूनी रूप से बेहद कठोर फैसले की जरूरत है.इस तरह के घृणित करतूत करनेवालों को कठोरतम सज़ा मिलनी चाहिए.
इस घटना के बाद दौलतपुर का सरपंच और आरोपी के घरवाले अस्पताल आए थे ईलाज करवाने नही, समझौते का दवाब बनाने जबकि घायल युवक को उसके साथियों ने अस्पताल पहुँचाया.
ऐसे में इस तरह के सोच का साथ देनेवाले सरपंच का पद भी छीनना चाहिए और आरोपी का साथ देने वाले समाज को भी दंडित करने की आवश्यकता है.
हरियाणा मे दलित उत्पीडन का यह पहला मौका नहीं है तीन साल पहले भी १२ दलितो को जिन्दा भून दिया गया था | खाप पंचायतों का खौफ आज भी हरियाणा में कायम है | झूठी शान और बीमार मानसिकता से ग्रस्त लोग खुलेआम अपनी मनमानी करते हुए हाथ काटने ,जिन्दा जलाने जैसी अमानवीय कुकर्म को अंजाम दे रहे हैं | लेकिन ऐसे घोर अमानवीय कुकृत्य के बावजूद सरकार और समाज दोनों खामोश है !
बड़े दुःख की बात है कि मीडिया भी इस तरह की खबर को जोर-शोर से तभी उठाती है जब वह किसी “खास-खास” राज्यों में घटित हो या कोई “नेता विशेष” वहाँ पहुंचे |


