Author: संजय पुरोहित
@ संजय पुरोहित , एम.कॉम . (व्यावसायिक प्रशासन), एम.ए. (अंग्रेजी साहित्य), एम.जे.एम.सी., बी.एड. तक शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात आपने वर्ष 1990 से 1995 तक आकाशवाणी में युववाणी कम्पेयर व आकस्मिक उद्घोषक के रूप में कार्य किया। इसके उपरान्त 13 वर्षां से आकाशवाणी से कहानियों का प्रसारण।
इन्टरनेट वेबज़ीन्स साहित्यकुंज, सृजनगाथा, अनुभूति-अभिव्यक्ति, रचनाकार, नेगचार में कहानियों , कविताओं ,लघुकथाओं व साहित्यिक रिपोर्ट्स का प्रकाशन।
मधुमती, वर्तमान साहित्य, दैनिक भास्कर, द ट्रिब्यून (हिन्दी), हिन्दुस्तान टाईम्स, पंजाब केसरी, युगपक्ष, अग्रदूत, कश्मीर टाईम्स, दैनिक मिलाप, अग्रदूत, पायलट, उत्तर उजाला, समीचीन, अनुकृति, युग तेवर, शुभ तारिका, विकल्प, दैनिक हिन्दु (मेरठ), व्यंग्य यात्रा, चेतांशी, समीचीन, राविरा, बूम, बिजनौर टाईम्स, माणक, पालिका समाचार, पुष्करणा संदेश, दण्डकारण्य आदि में कथाओं , लघुकथाओं ,आलेखादि का निरन्तर प्रकाशन।
वर्तमान में जिला कलक्टर कार्यालय, बीकानेर में कार्यरत हैं ।