ब्लॉग हलचल|2010/07/24 10:51 pm

” ब्लॉग-हलचल ” का आमंत्रण पोस्ट

नमस्कार ! साथियों , हिंदी ब्लोग्स की दुनिया में चल रहे उल्लेखनीय हलचलों को आपके बीच लाने के लिए शुरू किये गये स्तम्भ ” ब्लॉग-हलचल ” की यह पहली पोस्ट है | करीब तीन साल पहले हिंदी ब्लोगिंग के बारे में सुना था तो हैरानी के साथ-साथ ख़ुशी भी हुई थी लेकिन तब खुद को अंतरजाल की इस खटरागी से खुद को जोड़ नहीं पाया था | लेकिन , जब इस दुनिया में प्रवेश पाया तो फ़िर क्या कहना , इसके बगैर एक भी दिन बिताना नामुमकिन है | हिंदी ब्लोगिंग आज चौथे खम्भे का एक मजबूत हिस्सा है और एक मात्र ऐसा हिस्सा जो सीधे तौर पर सरोकारों से जुडा हुआ है | दिशाहीनता वाले कुछ लोगों की मौजूदगी के बाद भी सरोकारों की गूंज ब्लॉगजगत की दहलीज से सुनाई देती है जिसके परिणाम भी सामने आते हैं | और इसका कारण यह है कि ब्लॉगजगत की पहुँच उन लोगों तक है जो देश की आर्थिक और राजनीतिक नीति और नियति निर्धारक हैं | और यही वो वजह भी है कि ब्लॉगजगत की जिम्मेदारी कहीं और बढ़ गयी है | इस स्तम्भ में ऐसे ही सार्थक ब्लोगों की खबर प्रकाशित की जाएगी |

3 Comments

Leave a Reply