Featured, ब्लॉग-जगत|Shortlink: 2011/09/13 9:40 pm

नरेन्द्र मोदी को लेकर इंटरनेट पाठक क्या कहते हैं ? पढ़िए |

सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी टीवी चैनलों से लेकर वेबसाइट्स पर छाये हुए हैं | व्यक्तिगत फेसबुक प्रोफाइल से लेकर बीबीसी हिंदी के फोरम तक हर जगह मोदी से जुडी पोस्ट पर दर्जनों प्रतिक्रिया देखे जा सकते हैं | प्रतिक्रिया देने वाले दो खेमे में नजर आते हैं , एक विरोध का तो दूसरा तबका मोदी को विकास का हीरो मानता है तो अधिकांश नरेन्द्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं |
पढ़िए ऐसे ही इंटरनेट के पाठकों की बीबीसी के फोरम पर जाहिर कुछ प्रतिक्रियाएं :

नरेन्द्र मोदी

  • सुप्रीम कोर्ट ने क़ानूनी विवेक से काम लिया है. सही और ग़लत का दावा करने वाले हम कौन होते हैं? ये बहुत ग़लत आचरण है कि कोर्ट का आदेश आते ही हम सब टूट पड़ते हैं सही और ग़लत का विवेचन करने. हमने इस केस के तथ्यों और पेचिदगियों को बारीकी से नहीं देखा है तो हम कैसे सही या ग़लत का फ़ैसला कर सकते हैं. वैसे नरेंद्र मोदी इस देश के एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं. उनके विकास मॉडल की सराहना होती है. हमको अपने देश के किसी मुख्यमंत्री को बदनाम करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए.  अनुराग पाण्डेय गुवाहाटी
  • नरेंद्र मोदी देश के हीरो हैं और एक दिन वो प्रधानमंत्री बनेंगे. मैं ऐसी कामना करता हूं. krishan Beniwal Adampur. HARYANA
  • नरेंद्र मोदी ने कुछ किया ही नहीं तो उन्हें सज़ा क्यों. 1984 के दंगों में किसको सज़ा मिली? भागलपुर के दंगों में किसको सज़ा मिली? नरेंद्र मोदी ने गुजरात का जो विकास किया है वो कांग्रेस अगले पांच सौ सालों में नहीं कर सकती है. नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री होना चाहिए. पूरे देश में गुजरात ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कोई महिला रात के दो बजे भी बिना डर के घूम सकती है. ये सिर्फ़ नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं ये कांग्रेस के बूते की बात नहीं.
  • Raghav Ahmedabad
  • अभी तो निचली अदालत का फ़ैसला बाकी है लेकिन ऊपरी आदालत का फैसला तथा कथित सैकुलर लोगो के मुख पर करारा तमाचा है जो मोदी को नान सैकुलर कहते हैं सबसे बडी नॉन सेकुलर तो कॉगेस पार्टी है.drnp singh,champawat भारत
  • इसमें कोई संदेह नहीं कि मोदी ने गुजरात में विकास के लिए अच्छा काम किया है. लेकिन इसके आधार पर गुजरात दंगों के लिए उन्हें क्लीनचिट नहीं दी जा सकती है. हालांकि मुझे पूरा यक़ीन है कि गोधरा दंगों के मामले में न्याय मिलने में देर भले ही हो जाए लेकिन ऐसा नहीं होगा कि न्याय मिले ही नहीं. भारतीय नागरिक होने के नाते हमें न्यायपालिका में भरोसा रखना चाहिए चाहे वो निचली अदालत हो या फिर सर्वोच्च न्यायालय.Tarique Ahmed dubai
  • मोदी पूरी तरह निर्दोष हैं.mahesh kumar sirsa
  • सूप्रीम कोर्ट का ये फ़ैसला ग़ैर ज़िम्मेदाराना है. आए दिन पुलिस के आला अधिकारी नरेन्द्र मोदी की पोल खोल रहे हैं, फिर भी इन अदालतों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती. ये सब लोग एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं. इनसे इंसाफ़ की उम्मीद करना बेकार है. नरेन्द्र मोदी ने किस तरह मुसलमानों का नरसंहार करवाया है ये जग जानता है. बहुसंख्यक समाज की इस तरह गुण्डागर्दी, पुलिस की ज़्यादती, सरकार का पक्षपातपूर्ण व्यवहार व अदालतों की इस तरह नाइंसाफ़ी के कारण ही भारत में आतंकवादी घटनाएं बढ़ रही हैं.यूसुफ अली अजीमुदीन खाँ रियाद, सऊदी अरब
  • रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलियुग आएगा, हंस चुगेगा दाना तिनका कौआ मोती खाएगा.Sajid Delhi
  • सुप्रीम कोर्ट गुलबर्ग सोसाइटी दंगो के मामले मे निचली अदालत को फैसला सुनाने के बारे मे कहना पूरी तरह से गैरजिम्मेदाराना लगता है. ये एक प्रकार से मोदी के पक्ष मे फैसला है,जिसके बारे मे पूरा देश जानता है कि गुजरात मे उन्होंने क्या किया है.ऐसे फैसलें अल्पसंख्यकों को आंतकवाद और हिंसा के रास्ते पर ले जाते है.इस देश मे न्याय और प्रशासन बिल्कुल ही दम तोड़ चुका है.लक्ष्मी कान्त मणि , सिद्धार्थनगर, यूपी, भारत
  • नरेंद्र मोदी असल में एक जुझारू व्यक्ति हैं. सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला बताता है कि वास्तव में सूरज को बादल अधिक देर तक ढक नहीं सकते. गुजरात ही नहीं पूरे देश को उनके जैसे नेतृत्व की ज़रूरत है.uma sah Delhi
  • ऐसा समझना भूल होगी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत में सुनवाई के लिए कहा है. हाँ इससे मोदी को फ़ायदा ज़रूर होगा क्योंकि गुजरता में उनकी हुकूमत है. लेकिन मेरे ख़्याल से सुप्रीम कोर्ट को इसकी सुनवाई ख़ुद करनी चाहिए थी ताकी इंसाफ़ बराबर हो सके लेकिन अब पूरी तरह इंसाफ़ होना मुश्किल है. इसलिए भाजपा वाले जश्न मना रहे हैं क्योंकि सुनवाई उनके घर में होने वाली है.Sajid Pervez,Kuwait कुवैत
  • नहीं ये मोदी को क्लीनचिट नहीं है. मैं बीबीसी, कांग्रेस और उन तमाम लोगों से पूछना चाहता हूं कि सभी लोग गुलबर्ग सोसायटी, बेस्ट बेकरी का रोना रो रहे हैं लेकिन कोई घटना के मूल में जाना नहीं चाहता है. इसका कारण ये है कि उससे कांग्रेस और उसके छद्म धर्मनिरपेक्षतावाद का भंडा फूट जाएगा. हो सकता है कि मोदी ग़लत हों तो उसी आधार पर 1984 के दंगों के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री को भी कठघरे में नहीं खड़ा किया जाना चाहिए. लेकिन कांग्रेस तो सारा दोष हिंदुत्व पर डालना जानती है ताकि मुसलमानों का वोट उसे मिल सके.kundan sinha, hazaribag
  • मोदी जी को कांग्रेस हर हाल में फँसाना चाहती है. मोदी ने जो काम पिछले 10 वर्षों में गुजरात में किया है कांग्रेस ने 60 सालों में पूरे देश में नहीं किया. जो लोग अन्ना हज़ारे और अरविंदर केजरीवाल तक को भ्रष्ट साबित करने पर तुले हों उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है.Ravi Naithani
  • कब तक नरेंद्र मोदी के पीछे पड़े रहेंगे. गुजरात के दंगों के बाद क्या कभी बम धमाके नहीं हुए हैं लेकिन क्या कोई पकड़ा गया? नरेंद्र मोदी ने गुजरात को एक आदर्श राज्य में तब्दील कर दिया है लेकिन गुजरात दंगों को लेकर आज भी लोग उसके पीछे पड़े हैं. जो लोग उनकी बुराई कर रहे हैं उन्हें पहले ख़ुद को देखना चाहिए. Dushyant Noida

 

 

4 Comments

  • मोदी एक क्षमतावान नेता हैं, पिछले चुनाव में उन्हें हराने के लिये कितने प्रयास किये गये, सबको पता है. लेकिन जय हो गुजरात के लोगों की..सभी लोगों की..

  • @भैया लक्ष्मीकांत सच से आँखे फेरने से सच कम नहीं हो जाता लगता है कभी गुजरात नहीं गए हो, मध्य-प्रदेश के बाद जब गुजरात शुरू होता हैं वहां पहले मात्र तीस-पतीस किलोमीटर का हिस्सा पार करने के लिए घंटो लग जाते थे क्योंकि ये मुस्लिम बहुल क्षेत्र थे और जब उन सड़क किनारे रहने वाले मुस्लिमों की इच्छा होती थी तभी सड़क परिवहन के लिए खाली छोड़ा जाता था, आज वही हिस्सा चंद समय में पार कर लिया जाता है,आपने कभी विचार किया की इन्हें अब अल्प-संख्यक कहना चाहिए या नहीं, क्या आपने कभी किसी सिख, बोद्ध,पारसी, या ईसाई को गुंडागर्दी करते देखा है अगर देखा भी होगा तो बहुत कम संख्या में जबकि ये लोग पूरी दुनिया सर पर उठाये हुए हैं ना चैन से जीते हैं ना जीने देते हैं. मोदी जी के बारे में जो कोंग्रेस ने प्रचारित किया है उसके अलावा आप कुछ नहीं जानते, सुप्रीम कोर्ट का फैसला एकदम सच्चा एवं साफ़ सुथरा है, मैं अपने सच्चे भारतीय भाइयों की तरह मोदी जी को इस देश के प्रधान-मंत्री पद पर देखना चाहता हूँ उन्होंने जो गुजरात में मात्र दस वर्षों में किया है वह काम संसार का कोई व्यक्ति नहीं कर सकता,विकास करने में कोंग्रेस की तो कोई औकात ही नहीं अंग्रेज और अमेरिकन हुक्मरान भी उनसे मीलों पीछे हैं.

  • कर्मठ व्यक्तित्व के सामने सभी बौने नज़र आते है। नरेंद्र मोदी कि पहचान उनके कामो से हुई है। आज गुजरात तरक्की के रास्ते पर भारत के सभी राज्यों से आगे निकल चूका है, यह नरेंद्र मोदी कि ही देन है कि आज गुजरात में अमन चैन है ऐसा अमन चैन क्यों नहीं कांग्रेस शासित राज्यों में है ? आज देश में आतंकी हमले होते है तो सही गुनहगार नहीं पकड़ा जाता है और एक गोदरा कांड लेकर नरेंद्र मोदी को फसाने के लिए हर हथकंडे अपनाये जा रहे है। यह खेल केवल अल्पसंख्यक का वोट हांसिल करने का हथकंडा है।

  • कहते है न जो भी होता वह अच्छा होता है……….. सही और गलत का फेसला तो हमेशा ऊपर वाला करता है …….. नरेंद्र मोदी भी उनमे से एक है ……….वो जो भी कर रहे हैं सही कर रहे है…….

Leave a Reply