यूपी-बिहार|2010/10/15 3:14 am

पिछली हार का भडास निकाल रहे हैं पासवान

बिहार विधानसभा चुनाव में एक के बाद एक भड़ासी नेता सार्वजनिक होकर नीतीश कुमार के प्रति अपने मन की भडास निकाल रहे हैं . इसी क्रम में लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने गुरुवार को कांग्रेस और राजग को जीरो पर आउट करने का दावा करते हुए कहा कि पहले चरण में सभी 47 सीटों पर राजद-लोजपा गंठबंधन आगे है.

पासवान के निशाने पर मुख्य रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं . पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार का वोट छिटक गया है. महादलित, दलित, अगड़ा-पिछड़ा सारे मतदाता राजद-लोजपा के पक्ष में गोलबंद हो रहे हैं. चुनाव प्रचार खत्म होते-होते जदयू-भाजपा उड़ जायेगा. .

बडबोलेपन में पासवान , लालू से एक कदम आगे ही दिखाई दिए .चुनाव प्रचार में अपने बेटे चिराग पासवान को लाने की बात पर पासवान ने कहा कि यह सबके बूते की बात थोड़े ही है ! वंशवाद की राजनीति पर पासवान ने कहा-हमलोग अपवाद हैं. देखिए- मेरा बेटा फिल्म में चला गया और लालू जी का बेटा क्रिकेट में. यह तो प्रतिभा की बात है !

वैसे पासवान को उनके बडबोलेपन और जनता के साथ ०५ में की गयी दगाबाजी की सजा पिछले लोकसभा चुनाव में हुई शर्मनाक हार से मिल चूकी है . बौखलाहट में पासवान नीतीश पर जमके भड़ास निकाल रहे हैं .

3 Comments

  • दीपावली का समय है तो कमेन्ट भी वैसा ही ……पासवान उस पतंगे की तरह दीपक के लौ के सामने फडफडा रहे हैं जो उसी लौ में जलकर भष्म हो जाता है …इंतजार करिए इनकी गति उसी पतींगे की होने वाली है ……..

  • LALOO KI LALI GAI . AMARSINGH KA CHAIN /
    KADAK MULAYAM ”RAJGURU”. LAT PAT LAT PAT BAIN//
    PASWAN KI KYA KAHEN . DOPAHARI MEN RAIN /
    ”RAJGURU” DURGATI BHAI . MILA SAKEN NAHIN NAIN //

  • RAJGURU JI PRANAM

    AMAR RAJBHAR

Leave a Reply