भारतनामा|Shortlink: 2010/07/25 9:29 am

शहीद शब्द का प्रयोग कितना उचित ؟

देश के लिए आज तक अनगिनत लोगों ने हंसते हंसते अपने प्राण न्योछावर किये हैं और उन वीर सपूतों को सम्मान देने के लिए हम सबके मन में जो शब्द आता है वह है “शहीद”। यह शब्द ही अपने आप में पूर्ण प्रतीत होता है। मानसिक चिंतन करते हुए मन में यह आकांक्षा जगी कि क्यों न इस शब्द के मायने तलाशे जाएँ, यह कहाँ से आया, हमने उसे कैसे अपनाया आदि आदि.

इन्टरनेट की दुनिया ने काफी कार्य आसान कर दिए हैं। गूगल पर Shahid टाइप करके खोजा तो विकिपीडिया का यह लिंक मिला जिसने अंतर्मन को हिला दिया। आप भी देखें कि सर्वोच्च बलिदान के लिए यह शब्द हमें प्रयोग करना चाहिए या नहीं? यह ठीक है कि यह शब्द आज हिंदी शब्दकोष का एक अनिवार्य अंग है लेकिन उसकी उत्पत्ति कहाँ से हुई और शब्द का वास्तव में किन अर्थों में प्रयोग किया जाता था यह भी ध्यान में रखना जरूरी है।

यह लिंक देखें. http://en.wikipedia.org/wiki/Shahid

Shahid (Arabic: شَهيد ‎ šahīd, plural: شُهَداء šuhadā’, also romanized as shaheed) is an Arabic word meaning “witness”. It is a religious term in Islam, literally meaning “witness”, but practically means a “martyr.” It is used as a honorific for Muslims who have laid down their life fulfilling a religious commandment, or have died fighting in Jihad।

मतलब साफ़ है कि शहीद शब्द का प्रयोग उन मुस्लिमों का सम्मान करने के लिए किया जाता था जिन्होंने इस्लाम के जिए जिहाद कर अपने प्राण गवाएं थे.

अगर हम शहीद शब्द का वास्तविक अरबी अर्थ निकालें तो देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूत अपने आप को शहीद कहलाना पसंद करेंगे इसमे मुझे संदेह है.

यह मेरे अपने विचार हैं, शहीदों का अपमान करना, चाहे वह इस्लाम के लिए ही क्यों न हुए हो, मेरा मकसद नहीं है। शहीद शब्द जितना अरबी है उससे ज्यादा हिन्दुस्तानी है और हम हिन्दुस्तानी इसका मतलब अपने हिसाब से जानते हैं।

कारगिल में सर्वोच्च बलिदान करने वालें वीर सपूतों को समर्पित

सादर वन्दे.

  • Share this post:
  • Facebook
  • Twitter
  • Delicious
  • Digg

Leave a Reply