शिव का दूजा नाम
भोला है भंडारी
जिसे पूजती दुनिया
पूजे हर नर-नारी
जो इन्हें पुकारे
अपने कास्ट निवारे
बाबा है सबसे प्यारे
कहती है दुनिया सारी
शिव का दूजा नाम
भोला है भंडारी…
जो मांगे इनसे कुछ भी
छन में दे जाता है
नाम है भोला भंडारी
सबके दामन भर जाता है
कोई जो मांगे निश्छल होकर
बिन मांगे दे जाता है
पति भी मांगे इनसे सब तो
हर कन्या कुवारी
शिव का दूजा नाम
भोला है भंडारी…
ये तो औघड़ दानी है
बाबा सबसे महादानी है
सबने ये तो मानी है
सुनी जो उनकी कहानी है
खुद तो खाते बेल धतूरे
भक्तों के करे काम वो पूरे
ना रखते उन्हें अधूरे
जो पूजे शाम सवेरे
कष्ट हमारी हर लो
ये विनती है हमारी
शिव का दूजा नाम
भोला है भंडारी…..

