बिना नागा दारू पिया,
घर खर्चे का क्या होगा?
घर खर्चे का क्या होगा?
बच्चों को नहीं दूध दही,
उनके स्वास्थ्य का क्या होगा?
बताओ तो, स्कूल की फीस?
उनकी किताब का क्या होगा?
तू पी पी के मस्त रहा,
उत्तरदायित्व का क्या होगा?
तूने तो दारू पिया,
दारू ने तुझे ही पी लिया.
मस्त होने को पिया,
जिगर में हो गया पीलिया.!

