महान काम

हुआ खुलासा रिश्वत से सरकार बचाई जाती है

हथियारों के सौदे में भी रिश्वत खाई जाती है
बिन रिश्वत के सरकारी दफ्तर में काम करा देखो
रिश्वत पहले ली जाती फ़ाइल  तब सरकाई जाती है ||

जब इतना आवश्यक है भारत में  रिश्वत लेना  देना
आवश्यक सरकार समझती रिश्वत का लेना देना
फिर काहे  क्लर्क चपरासी को हलाल करवाते हो
बिल ले आओ घोषित कर रिश्वत का लेना देना ||

अब कोई भी रिश्वत की चर्चा बेकार समझता है
सब को ये है पता यहाँ पर लेना देना चलता है
फिर क्यों शोर मचा खबरों की रेटिंग कम करवा लें वो
जब रिश्वत का संसद तक में झंडा खूब फहरता है||
  • Share this post:
  • Facebook
  • Twitter
  • Delicious
  • Digg

Leave a Reply