गली के नुक्कड़ की यारी

गली के नुक्कड़ की जिनसे यारी रही
वो अब भी ताजे हैं दिल के किसी कोने में
सदियाँ गुज़रीं कि उनको देखा हो
मगर वो भूलते नहीं,
किसी के धक्के से बचपन में जो धूल होठों से लगी
अब भी चिपकी है,
जिंदगी को उनकी मासूम दोस्ती का जायका अब भी याद है।
जब वादों का मतलब भी न जानते थे
तब का उनसे दिलों का वादा है।
कुछ और भी थे,
जो कहीं किसी लेक्चर, किसी कैंटीन, किसी जलसे में मिले थे
कई बार निगाहों के सामने से गुज़रे,
दिल ने गवाही ही नहीं दी कि वही हैं
बस हाथ हिला के गुज़र गए।
हालांकि वादा किया था उन्होंने भी बिछड़ते वक़्त
कि ई-मेल करेंगे, अपना नंबर जरुर भेज देना…

About अविमुक्तेश भारद्वाज

मैं अविमुक्तेश, मूल रूप से औरंगाबाद बिहार का रहने वाला हूँ. मैंने इलाहाबाद कृषि संस्थान से एग्रीकल्चरल इंजिनीयरिंग में स्नातक किया है और वर्तमान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर से डेयरी एंड फ़ूड इंजीनियरिंग से स्नातकोत्तर कर रहा हूँ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

  (To Type in English, deselect the checkbox. Read more here)
SEO Powered by Platinum SEO from Techblissonline Lingual Support by India Fascinates