बिहार के कॉलेज में बिहारियों का अपमान

क्यूँ सुन कर कुछ हैरानी सी हो रही है ? वाकई ये चौकाने वाली घटना है । नीतीश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थानके सभी ४८ छात्र -छात्राएं निदेशक और प्रशासक को हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं । आई आई एम् अहमदाबाद की तर्ज पर स्थापित इस संस्थान में फेकल्टी की भारी कमी और सिलेबस को लेकर महज खानापूर्ति की गई है । शैक्षिक गुणवत्ता की कमी से परेशान छात्र मजबूर हो गए जब उन्हें इडियट बिहारी कह कर अपमानित किया गया । हड़ताली छात्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ख़ुद इस संस्थान के अध्यक्ष हैं और उन्होंने उनसे मिलकर अपना पक्ष रखना चाहा तो दिन भर इन्तेजार के बाद भी मिलना नही हो पाया । हार कर उन लोगों ने भूख हड़ताल का सहारा लिया है । बिहारी सम्मान की बात को लेकर राज ठाकरे पर नीतीश -लालू समेत कई नेताओं ने खूब हवाबाजी की थी । आज उन्ही की नाक के नीचे छात्रों को बिहारी कहकर प्रताडित किया जा रहा है । बेहतर बिहार बनानेके लिए , बिहारियों को सम्मान दिलाने के लिए पहले अपने घर को दुरुस्त करना होगा । इस तरह की मानसिक प्रताड़ना से सम्बंधित घटनाओं को कड़े अपराध की श्रेणी में रखा जन चाहिए और तत्काल उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई होनी चाहिए । उच्च शिक्षा की दिशा में राज्य के छात्रों को केवल कागजी कॉलेजों की जरुरत नही है , जहाँ शैक्षिक केलेंडर तक की व्यवस्था नही है । ऐसे संस्थानों के होने न होने का कोई फर्क नही पड़ता है । बहरहाल नाराज छात्र मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं । छात्र तनाव में हैं । उनके सपनो के साथ खिलवाड़ हो रहा है । वक्त का पहिया खिसकता जा रहा है । कुछ ही महीनों बाद उन्हें उस दुनिया का सामना करना है जहाँ हर पल संघर्ष करना है । संस्थान की लापरवाही इन छात्रों के आशावान मन में अंधेरे का दीपक जलने पर मजबूर कर रही है ।

Tags: 

About जनोक्ति डेस्क

कली बेच देंगे चमन बेच देंगे , धरा बेच देंगे गगन बेच देंगे, कलम के पुजारी अगर सो गये तो , ये धन के पुजारी वतन बेच देंगे बाज़ार के चंगुल से मुक्त अभिव्यक्ति का मन्च ब्लागिंग के रूप में सामानांतर विकल्प बन कर उभरा है तो हमारी जिम्मेदारी है कि छोटी लकीरों के बरक्स कई बड़ी रेखाए खिची जाएं. बाज़ारमुक्त और वादमुक्त हो समाजहित से राष्ट्रहित की ओर प्रवाहमान लेखन समय की मांग है. और इस दिशा में " जनोक्ति .कॉम " जनोक्ति वेब मीडिया का प्रथम प्रयास है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

  (To Type in English, deselect the checkbox. Read more here)
SEO Powered by Platinum SEO from Techblissonline Lingual Support by India Fascinates