तकनीक|2009/11/17 3:43 pm

अपने ब्लॉग पर पाठकों को कैसे बुलाएँ ?

Blogging

अंतरजाल पर हिंदी का सम्राज्य दिन -दिन बढ़ता ही जा रहा है . आज कम से कम ३-४ हजार सक्रीय चिट्ठाकार यहाँ निवास करते हैं . आशा है ,अब तक आपने भी अपना हिंदी ब्लॉग /चिट्ठा बना लिया होगा ,यदि नहीं तो अब बना लीजिये . अधिक से अधिक पाठकों अपनी बात को पहुंचाने की चिंता ना करें . बिलकुल भी ना सोचें कि इतनी भीड़ में कोई आपके ब्लॉग तक कैसे पहुंचेगा ? तकनीक की इस मायावी दुनिया से बाबस्ता लोग जानते हैं हर दुःख का इलाज . और आपकी इस समस्या का हल है : SEO यानी 'खोज इंजन अनुकूलन’.

हिंदी के खोज इंजनों को  अपने चिट्ठे / ब्लॉग के बारे में सूचित करें ताकि वो अपनी खोज परिणामों में आपके ब्लॉग /चिट्ठे की जानकारी दे सके .

 
 
 
 
 

अपने चिट्ठे या ब्लॉग(Blog) पर ज्यादा पाठक कैसे लाये जायें इस पर अंग्रेजी में तो इंटरनेट पर ढेरों लेख मिल जायेंगे। हिंदी में इस बारे में बहुत ही कम लिखा गया है। और अगर लिखा गया है तो ज्यातार वही तरीके लिखे गये हैं जो अंग्रेजी में लिखे गये हैं। आज आपको बताते हैं कि भारतीय तथा हिंदी सर्च इंजिनों में कैसे अपने चिट्ठे या ब्लॉग शामिल करें। कुछ हिंदी सर्च इंजिन हैं वेबदुनिया, गुरूजी, रफ्तार और हिंदी खोज  ,सुलेखा आदि ।

इन सभी सर्च इजिनों (हिंदी खोज तो एक डाइरेक्टरी भी है) में अपने चिट्ठे शामिल कीजिये। यकीन मानिये भारत में इंटरनेट पर सर्च प्रयोग में इन इंजिनों का बहुत बड़ा हिस्सा है। नीचे आपको उन पेजों के लिंक दिये जा रहे हैं जहां जा कर आप अपना हिंदी चिट्ठा इन सर्च इंजिनों में जमा करवा सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपका चिट्ठा इन सर्च इंजिनों में नजर आने लगेगा।

 

 बदुनिया

 

गुरूजी

 

रफ्तार

 

हिंदी खोज

 

 सुलेखा

अगर आप थोड़ा बहुत तकनीकी रुझान रखते हों और अंग्रेजी समझ में आती हो तो सीधे गूगल खोज से मनचाही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं .

2 Comments

  • यह बहुत महत्वपूरण जानकारी है जिसके लिए सभी  ब्लोगर्स,,,ख़ास तौर पर मुझ जैसे 
      अनजान और नए लोग आपके आभारी रहेंगे…इस खोज से आप हिंदी भाषा की भी एतिहासिक सेवा कर रहे हैं…बधाई स्वीकार करें…

  • ye kaafi achchha prayaas hai dhanyavaad

Leave a Reply