दो-टूक|2012/02/05 1:28 am

कलमाड़ी के स्वागत से खुली कांग्रेस की पोल

कलमाड़ी के स्वागत से खुली कांग्रेस की पोलपुणे में राष्ट्रमंडल खेल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल हो आये कलमाड़ी का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं द्वारा स्वागत किया जाना वर्तमान राजनीति में भ्रष्ट लोगों की स्वीकार्यता का प्रमाण है | 9 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटे सुरेश कलमाड़ी का पुणे एयरपोर्ट पर आगमन हुआ तो उसके स्वागत में कांग्रेसियों ने सैकड़ों की संख्या में उपस्तिथि दिखाई और गरमजोशी से कलमाड़ी का स्वागत करते हुए शहर में जुलुस निकाला |

एक ओर भ्रष्टाचार के सवाल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता बड़े-बड़े भाषण देते हुए कहते है कि कांग्रेस पार्टी में कोई भ्रष्टाचारी नहीं ,तो इस तरह का कलमाड़ी के स्वागत में जुलुस निकालना यह साबित करता है कि कांग्रेस में ऊपर से दिखावा और अन्दर से भ्रष्टाचार की खुली छूट है | वैसे तो आजादी के बाद से ही कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सभी जानते हैं चाहे वो नेहरु के शासनकाल में जीप घोटाला हो या फिर राजीव गाँधी के समय में बोफोर्स और अब मनमोहनकाल में 2G महाघोटाला |

ध्यान रहे पुणे शहर में कभी राष्ट्रीय कांग्रेस का नेतृत्व बाल गंगाधर तिलक ,गोपालकृष्ण गोखले ,अगरकर ,महात्मा फुले जैसे महान नेताओ ने किया था | आज उसी पुणे में एक भ्रष्टाचारी का राष्ट्रीय नायक की तरह स्वागत किया जाना बेहद शर्मनाक है |

यूपी में बाबु सिंह कुशवाहा को लेकर भाजपा पर हमला बोलने वाली कांग्रेस की असलियत पुणे की घटना ने सामने ला दिया है | आज राजनीति के हमाम में सभी नंगे ही नजर आते हैं लेकिन कांग्रेस नंगई के साथ बेशर्मी पर भी उतर आई है | शायद इसी तरह की सीनाजोरी को लेकर बाबा रामदेव आजकल एक चुटकुला सुनाते घूम रहे हैं | “ एक बार गांव वालों ने एक व्यक्ति को उसकी नीचता और भ्रष्ट आचरण के लिए मुंह काला करके गधे पर बिठा कर पूरा गांव घुमाया | शाम को वो आदमी फिर साफ़ कपडे पहन कर , चेहरा चमका कर घूमने निकला और पूछने पर किसी से कहता ; चलो किसी तरह बेइज्जती होते –होते रह गयी |

3 Comments

Leave a Reply