भारत और उर्जा सुरक्षा

किसी भी देश क लिए ऊर्जा सुरक्षा के मायने यह हैं कि वर्त्तमान और #mce_temp_url#आवश्यकता की पूर्ति इस तरीके से हो कि सभी लोग - सभी लोग - ऊर्जा से लाभान्वित हो सकें, पर्यावरण पर कोई कु-प्रभाव न पड़े, और यह तरीका स्थायी हो, न कि लघुकालीन.

इस तरह की ऊर्जा नीति अनेकों वैकल्पिक ऊर्जा का मिश्रण हो सकती है जैसे कि, सूर्य ऊर्जा, पवन ऊर्जा, छोटे पानी के बाँध आदि, गोबर गैस इत्यादि.

चूँकि इन वैकल्पिक ऊर्जा के संसाधनों की कीमत दुनिया भर में तेज़ी से कम हो रही है, और क्योंकि भारत में इसके लिए संसाधन उपलब्ध हैं, और यह वैकल्पिक ऊर्जा के तरीके ‘ग्राम स्वराज्य’ या स्थानीय स्तर पर स्वावलंबन के सपने से भी अनुकूल हैं, इनको भारत को अपनाने के लिए पुन: विचार करना चाहिए.

जो पारम्परिक ऊर्जा के संसाधन हैं जैसे कि परमाणु या बड़े बाँध के जरिये ऊर्जा बनाना, यह दुनिया भर में हर जगह असफल हो रहे हैं, क्योंकि इन पारम्परिक तरीकों से ऊर्जा बनाने में काफी खर्च आता है और लंबे समय तक के लिए स्थानीय लोगों पर और पर्यावरण पर भीषण कु-प्रभाव पड़ता है.

जब तक वैकल्पिक ऊर्जा बनाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नही बन जाता तब तक के लिए कोयले और नैचुरल गैस आदि से ऊर्जा बनाने का काम चलाया जाना श्रेयस्कर रहेगा.

न केवल वैकल्पिक ऊर्जा बनाने के लिए पर्याप्त इंतजाम करना होगा, बल्कि सांस्थानिक परिवर्तन भी करना होगा जिससे कि लोगों के लिए स्थायी और स्थानीय ऊर्जा के संसाधनों से स्थानीय ऊर्जा की जरुरत पूरी हो सके.

जब से लोगों को विश्व-स्तर पर यह समझ में आ रहा है कि तेल तीव्रता से समाप्त हो रहा है, ऊर्जा का मुद्दा नीति-चर्चाओं में प्रमुख जगह लिए हुए है.

सिटिज़न न्यूज़ सर्विस -डॉ राहुल पाण्डेय

About जनोक्ति डेस्क

यह लेखनी कैसी कि जिसकी बिक गयी है आज स्याही ! यह कलम कैसी कि जो देती दलालों की गवाही ! पद-पैसों का लोभ छोड़ो , कर्तव्यों से गाँठ जोड़ो , पत्रकारों, तुम उठो , देश जगाता है तुम्हें ! तूफानों को आज कह दो , खून देकर सत्य लिख दो , पत्रकारों , तुम उठो , देश बुलाता है तुम्हें ! बाज़ार के चंगुल से मुक्त अभिव्यक्ति का मन्च ब्लागिंग के रूप में सामानांतर विकल्प बन कर उभरा है तो हमारी जिम्मेदारी है कि छोटी लकीरों के बरक्स कई बड़ी रेखाए खिची जाएं. बाज़ारमुक्त और वादमुक्त हो समाजहित से राष्ट्रहित की ओर प्रवाहमान लेखन समय की मांग है. और इस दिशा में " जनोक्ति .कॉम " जनोक्ति वेब मीडिया का प्रथम प्रयास है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

Featuring Recent Posts Wordpress Widget development by YD